फ़ॉलोअर

भोलेनाथ को मनाने के लिए


हिन्दू धर्म में महादेव, त्रिदेवों में सबसे महत्वपूर्ण देवता हैं जो भोलेनाथ, महादेव, शिव शंकर, नीलकंठ, महेश, रुद्र, गंगाधार, महाकाल इत्यादि सैकड़ों नामों से जाने जाते हैं। पुरे विश्व में भोले बाबा के लाखों भक्त आज भी मौजूद हैं। ये देवों के भी देव महादेव हैं, जो की कैलाश पर्वत पर अपनी अर्धांगिनी (शक्ति) माता पार्वती और अपने दोनों पुत्रों गणेश और कार्तिके के साथ निवास करते हैं। भोलेनाथ की पूजा शिवलिंग तथा मूर्ति दोनों रूपों में की जाती हैं। शिव के गले में नाग देवता विराजित हैं और हाथों में डमरू और त्रिशूल हैं और साथ ही ये त्रिनेत्रधारी हैं। भगवान् शिव कलयाणकारी तथा स्वभाव से सौम्य हैं वही दूसरी और इनका रूद्र रूप भी बहुत विनाशकारी हैं इसलिए इनके कालो के काल महाकाल के नाम से भी जाना जाता हैं और ऐसा माना जाता हैं की शिव आदि हैं और शिव ही अंत हैं, और एक दिन ये सृष्टि भी शिव में ही विलीन हो जाएगी।

दोस्तों क्या आप जानते हैं की भगवान् भोलेनाथ को भोलेनाथ क्यों कहा जाता हैं..?? जबकि ये शमशान में भी बसते हैं और जिनके शरीर पर भस्म लिपटी रहती हैं और एक क्षण में जो सब कुछ नष्ट करदे, जो की कालो के भी काल हैं, भूत प्रेत के भी ये नाथ हैं फिर भी ये भोलेनाथ हैं… ऐसा क्यों…?? तो इसका जवाब ये हैं की सबसे पहले भोलेनाथ का दार्शनिक मतलब हैं – भोले यानी बच्चे जैसी मासूमियत, नाथ मतलब भगवान या फिर मालिक। त्रिदेवों में भगवान् शिव ही एक ऐसे देव हैं जो भक्त की भक्ति से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और मनचाहा वरदान प्राप्त करते हैं, फिर चाहे वो देवता हो, या राक्षस हो, दानव हो या कोई भी जीव हो, भोलेनाथ सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। भगवान शिव के अंदर ना अहं हैं ना ही चालाकी, उन्हें अपनी शक्ति पर बिल्कुल भी अभिमान नहीं हैं इसीलिए वह भोलेनाथ हैं। भोलेबाबा को कोई राजनीति नहीं आती, और ना ही किसी के आदेशों का पालन करते हैं, और किसी भी प्रकार की कोई भी सांसारिक मोह माया भोलेबाबा को नहीं हैं। वे तो बस सदैव ध्यानमग्न रहते हैं, इसलिए भोलेनाथ कहलाते हैं। भोलेनाथ को मनाने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत नहीं पड़ती हैं बस जो मनुष्य सच्चे मन से अपने कर्म करते हुए शिव की भक्ति करता हैं, निश्चित रूप से वो इंसान भोलेनाथ की कृपा का पात्र होता हैं।

प्राचीन काल से लेकर आज तक भगवान् शिव के विश्वभर में करोड़ो भक्त मौजूद हैं, इसी भक्ति भाव को कायम रखने हेतु हम शिव भक्तों के लिए भोलेनाथ स्टेटस का बेहतरीन कलेक्शन आप सभी से शेयर करने जा रहें हैं जो की शिव भक्तों को भगवान शिव जी के लिए अपनी भक्ति और विश्वास को और मजबूत और दृढ़ शक्ति देगा। आज भी भोलेबाबा के भक्त एक दूसरे को आदर सम्मान के साथ हर हर महादेव, बम बम भोले, जय शिव शंकर, ॐ नमः शिवाये कहकर अपना नमस्कार प्रकट करते हैं। दोस्तों आज हम शिव जी के भक्तों के लिए सभी प्रकार के भोले बाबा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

https://santoshpidhauli.blogspot.com/

SANTOSH PIDHAULI

facebook follow

twitter

linkedin


Protected by Copyscape Online Copyright Protection
Text selection Lock by Hindi Blog Tips
Hindi Blog Tips

मेरी ब्लॉग सूची